{"_id":"69c6d54cd8d0879ce40fa5e5","slug":"rumors-of-petrol-diesel-crisis-administration-says-enough-fuel-available-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128902-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह, प्रशासन ने कहा- पर्याप्त ईंधन उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह, प्रशासन ने कहा- पर्याप्त ईंधन उपलब्ध
Sat, 28 Mar 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27सीकेटीपी 12 स्टेशन रोड स्थित पंप पर वाहन में पेट्रोल भरवाते ग्राहक। संवाद
चित्रकूट। जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह फैलने से शुक्रवार को भी अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल कराने में जुटे रहे, जबकि कृषि कार्य वाले वाहन ड्रमों में डीजल भरवाते देखे गए। हालांकि, प्रशासन ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए दावा किया है कि जिले में तेल की कोई कमी नहीं है।
जिले में 65 पंप संचालित हैं। बृहस्पतिवार को कई पंपों पर तेल न होने से बंद रहे थे लेकिन रात व शुक्रवार की सुबह तेल आ जाने सभी में वितरण चालू किया गया। शहर के रेलवे स्टेशन सड़क स्थित पंप पर बुधवार की शाम को पेट्रोल खत्म हो गया था यहां केवल डीजल मिल रहा था। शुक्रवार की सुबह टैंकर पहुंचा। ग्राहकों को तेल की सूचना मिली तो लंबी लाइन लग गई।
पहले तेल भरवाने के चक्कर में ग्राहकों में ही बहस होती रही। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट सड़क स्थित पंप पर भी शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल मिल रहा था। इसके बाद भी ग्राहकों में होड़ मची रही। अधिकांश ग्राहक वाहनों की टंकियां फुल भरा रहे थे। बेड़ी पुलिया के पास स्थित तीनों पंपों पर भी पेट्रोल और डीजल था और ग्राहकों को वितरित किया जा रहा था।
विज्ञापन
सभी में वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि सभी पंपों पर पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है। वाहन चालक रोजमर्रा के हिसाब से तेल भरवाएं। ड्रम व डिब्बों में भरा कर जमा न करें। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि तेल जमा करने की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।