फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   RSS national contemplation meeting: Clean chit to the central on China issue

आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक: चीन मुद्दे पर केंद्र को क्लीन चिट, सेना की कार्रवाई को सराहा

Sat, 10 Jul 2021 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jul 2021 07:42 PM IST
सार

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चीन मुद्दे पर अपनाए गए रुख पर संतोष जताया। कहा कि इस दिशा में केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है।

विज्ञापन
RSS national contemplation meeting: Clean chit to the central on China issue
 आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चिंतन बैठक में शनिवार को दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। खासकर चीन को लेकर संघ नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार और सक्षम है। बांग्लादेश की सीमा से होने वाली घुसपैठ को लेकर संघ नेतृत्व ने मंथन किया।
विज्ञापन


प्रांत प्रचारकों की बैठक में चीन पर भी चर्चा हुई। सीमा में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय सेना की गई कार्रवाइयों को सराहा गया। संघ नेताओं ने कहा कि हमारी सेना कई बार दुनिया को दिखा चुकी है कि वह हर चुनौती से निपटना जानती है।
विज्ञापन


संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चीन मुद्दे पर अपनाए गए रुख पर संतोष जताया। कहा कि इस दिशा में केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है। बैठक में बांग्लादेश की सीमाओं से होने वाली घुसपैठ पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि हमारी सेना घुसपैठियों की कोशिशें लगातार नाकाम कर रही है। बैठक में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, भइया जी जोशी, राम माधव, सुरेश सोनी, मदन दास देवी, कृष्ण गोपाल सहित प्रांत प्रचारक शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कल बंगाल पर चर्चा 
चित्रकूट। पश्चिम बंगाल में भाजपा को भरपूर कामयाबी न मिलने पर भी संघ चिंतित है। संघ ने बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में हिंदुत्व को धार देने का मन बनाया है। इन मुद्दों पर संघ की यहां हो रही बैठक में रविवार को तीसरे दिन मंथन और चर्चा की संभावना है। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से बैठक में शामिल होने आए संघ के पदाधिकारियों से इस मुद्दे पर बात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed