Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rock fell on workers breaking stones, one died

Chitrakoot News: पत्थर तोड़ रहे मजदूरों पर गिरी चट्टान, एक की मौत

Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rock fell on workers breaking stones, one died
भौंरी (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास के पहाड़ में पत्थर तोड़ रहे तीन मजदूरों पर चट्टान गिर पड़ी। इसकी चपेट में तीनों मजदूर आए लेकिन एक किसी तरह तत्काल बाहर निकलकर गांव में जाकर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

भौंरी गांव के गैली का पुरवा निवासी सूरज प्रसाद (45), चरदहा का पुरवा चर निवासी रन्ना यादव (50) व लैरी का पुरवा निवासी भुल्लू यादव (50) गुरुवार की देर शाम भौंरी गांव के बाहर स्थित पहाड़ में अवैध रूप से पत्थर तोड़ रहे थे।
विज्ञापन

अचानक पहाड़ से एक चट्टान धसक कर गिरी। जिसकी चपेट में तीनों मजदूर आ गए। इसमेें भुल्लू किसी तरह बाहर निकला और गांव जाकर सबको जानकारी दी। ग्रामीणों ने आकर सूरज व रन्ना को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पत्थर तोड़कर बेचने का काम करता था।

उसके चार पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी जागेश्वरी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम पहुंची है। इस पहाड़ पर किसी का पट्टा नहीं बताया गया है। अवैध खनन की जानकारी है। घायल का इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed