{"_id":"650c88848756c7b2f905816a","slug":"robbery-report-filed-against-mother-and-two-sons-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1782-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मां और दो बेटों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मां और दो बेटों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज
Thu, 21 Sep 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर के बेड़ीपुलिया के पास निर्माणाधीन भवन में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट व लूट की। इस मामले में एसपी के निर्देश के बाद सदर कोतवाली में एक महिला, उसके दो बेटों व 15 अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
कर्वी के बल्दाऊगंज निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उनके बेडीपुलिया सीतापुर मार्ग में स्थित निर्माणाधीन भवन में पड़ोस में रहने वाली महिला अपने बेटों व कई अन्य लोगों के साथ पहुंची गई। जिसके बाद सभी आरोपी उनकी दीवार और दरवाजे तोड़कर घर के अंदर घुस गए। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस समझाकर चली आई और इसके बाद आरोपियों ने उनके घर के अंदर से सामान निकाल लिया। मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसपी से मिलकर पूरी जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली में हीरामणि तिवारी उनके पुत्र सुशील व मनीष समेत 15 अज्ञात लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार को पीड़ित परिजनों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। ऐसे में वह सब उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिजन भयभीत हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।