फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rishiyan Ashram is being improved with Rs. 1.25 crore

Chitrakoot News: सवा करोड़ से संवर रहा ऋषियन आश्रम

Fri, 16 Jan 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 16 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rishiyan Ashram is being improved with Rs. 1.25 crore
चित्रकूट। ऋषियन आश्रम का कायाकल्प होगा। इसके लिए सूरत बदलने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस पर सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। बृहस्पतिवार को डीएम पुलकित गर्ग ने आश्रम में पर्यटन के विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

ऋशियन आश्रम में पर्यटन विभाग द्वारा 126.95 लाख से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें यात्री निवास, टॉयलेट ब्लॉक, घाट, गज़ीबो, इंटरलॉकिंग टाइल, हॉर्टिकल्चर, आरसीसी बेंच, डस्टबिन और मंदिर के पास स्टोन फ्लोरिंग शामिल हैं। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल, निर्माण इकाई बांदा इनका निर्माण कार्य करा रही है।
विज्ञापन

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने यात्री निवास, टॉयलेट ब्लॉक, घाट, ड्रिंकिंग वॉटर, हैंड वॉश और साइट डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों के फिनिशिंग कार्य को प्रगति पर पाया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता एवं सहायक परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने बीडीओ मऊ को निर्देश दिए कि संबंधित तालाब की खुदाई कर उसके सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाए। जिससे क्षेत्र की समग्र सुंदरता में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed