फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rishabh died due to drowning, no injury marks

Chitrakoot News: डूबने से हुई ऋषभ की मौत, चोट के निशान नहीं

Wed, 09 Oct 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rishabh died due to drowning, no injury marks
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के नया चंद्रा में कुएं में मिले ऋषभ के शव मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि उसकी डूबने से मौत हुई है। शरीर में कहीं मारपीट के चोंट के निशान नहीं हैं। परिजनों की मौजूदगी में मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ऋषभ की मौत पानी में डूबने से हुई है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। इतना जरूर कहा कि इस मामले में उन्हें न्याय मिलना चाहिए निष्पक्ष जांच कराई जाए। मोबाइल के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। अभी तक मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार किसी तरह की किसी से रंजिश या मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो रहे हैं। ऋषभ के दोस्तों से रैपुरा पुलिस ने मंगलवार को फिर से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि देर रात को वह सब कुएं के पास सो गये थे। ऋषभ फोन पर बात कर रहा था। ईयरफोन लगाकर बात कर रहा था दोनों मोबाइल उसके जेब में थे। उसकी चप्पल कुएं के पास ही पड़ी मिली है।
विज्ञापन

पूरे मामले में थाना प्रभारी श्याम प्रताप ने बताया कि परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर जांच कर कार्रवाई होगी। मोबाइल से रिकार्ड और तलाशा जा रहा है। गौरतलब है कि चार अक्तूबर की देर रात को ऋषभ देवी पंडाल के पास से गायब हो गया था। जिसका सोमवार की सुबह कुएं से शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed