{"_id":"6272be851ab8573d6857bc71","slug":"rifle-shot-wreaks-havoc-chitrakoot-news-knp694920549","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल की गोली ने मचाई तबाही!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायफल की गोली ने मचाई तबाही!
विज्ञापन
चित्रकूट से, हर्ष फायरिंग में दो की मौत के बाद गमगीन परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। महज 15 फीट में पूरा हादसा हुआ। राजापुर थाना क्षेत्र के अतरसुई नोनार में जिस स्थान पर द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था वहां लगभग 15 फीट की गोलाई में ही दोनों पक्ष के सभी नाते रिश्तेदार के साथ दूल्हा मौजूद था। वहीं, दोनों दोस्त महेश व बबली भी अपने असलहे लेकर बैठे रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पहले महेश ने अपनी डबल बैरल लोड कर हर्ष फायरिंग की। इसके बाद बगल में बैठे बबली ने भी अपनी राइफल लोड की। कारतूस लगाते ही नशे के कारण वह राइफल को ऊपर उठा नहीं पाया और ट्रिगर में उंगली दब गई। बेहद नजदीक से राइफल की निकली गोली पहले रामलखन के कंधे से घुसी और राममिलन व मुन्ना पाल के कान व हाथ को छूती हुई आगे बैठे रामकरन के चेहरे में जा लगी। आशंका जताई जा रही है कि इसी गोली से ही रामकरन की मौके पर मौत हो गई क्योंकि गोली उसके चेहरे में फंसी रह गई। कुछ लोगों ने बताया कि गोली पार कर गई थी और पुलिस ने खोखा बरामद किया है।
कुछ लोगों ने इसे हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि मृतक के परिजनों की मानें तो मृतक रामलखन आरोपी महेश का सगा साला है। इस रिश्ते से बबली भी उसे साला मानता था। ऐसे में हत्या किए जाने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी होगी। आरोपी महेश व बबली के खिलाफ हत्या व हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह हत्या नहीं हर्ष फायरिंग से ही मौत लगती है। उधर, थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि राइफल व कारतूस समेत आरोपी बबली यादव को पकड़ा गया है। महेश की तलाश की जा रही है। बिना पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के कुछ नहीं कहा जा सकता है।