{"_id":"67db126f0537ced5210aa9c4","slug":"retired-soldier-committed-suicide-at-home-with-a-licensed-gun-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113982-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सेवानिवृत्त फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से घर में की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सेवानिवृत्त फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से घर में की खुदकुशी
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही गांव में एक सेवानिवृत्त फौजी ने घर में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। एसपी व सीओ मौके पर पहुंचे। बंदूक व कारतूस कब्जे में लेकर खुदकुशी के कारणों की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार कई माह से सेवानिवृत्त फौजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।
कालूपुर पाही निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि पति इंद्रनारायण मिश्रा (65) सेवानिवृत्त फौजी थे। बुधवार को वह रिश्तेदारी से तेरहवीं कार्यक्रम में गए थे। देर शाम को लौटने के बाद कुछ परेशान थे। उनसे इसका कारण भी पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोले और अपने कमरे में चले गए। इसके बाद वह खेत चली गईं। छोटी पुत्री अराधना ने बताया कि पिता ने उसे एक कागज दिये और बाहर जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई तो सभी दौड़कर उनके कमरे में पहुंचे। उन्होंने घर में रखी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। वह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिरे पड़े थे।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ जयकरण सिंह, कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ किया। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
इंद्रनारायण मूल रूप से सरधुआ के रहने वाले थे। रिटायर्ड होने के बाद वह बच्चों की पढ़ाई के लिए कालूपुर में निजी घर बनवाकर रहने लगे थे। उनके तीन पुत्र चार पुत्रियां हैं। इसमें दो की शादी हो चुकी है। तीनों पुत्र अन्य जिले में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।