फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Resolve problems within the specified time frame

Chitrakoot News: निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण करें

Tue, 10 Jun 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Resolve problems within the specified time frame
जनशिकायतों को सुनते मंडलायुक्त व डीआईजी। - फोटो : संवाद
मऊ/राजापुर। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को सभी तहसील परिसर में किया गया। मऊ में मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस ने समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

राजापुर, मानिकपुर, कर्वी में भी समस्याएं सुनी गईं। मऊ तहसील में सबसे अधिक मामले भूमि से संबंधित आए। मंडलायुक्त ने एसडीएम से कहा कि राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस भेजकर मामले का निपटारा किया जाए। एसडीएम सौरभ यादव, सीओ यामीन अहमद आदि मौजूद रहे। राजापुर तहसील सभागार में डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। पांच समस्याओं का निस्तारण किया। एसडीएम राम ऋषि रमन ने आदि मौजूद रहे। कर्वी तहसील में एसडीएम पूजा साहू ने समस्या सुनी फरियादी सबसे अधिक जमीन से संबंधित मामले लेकर पहुंचे।मानिकपुर तहसील में मोहम्मद जसीम ने समस्या सुनीं।
विज्ञापन

इनसेट
पानी की सप्लाई नहीं होती
केस-न- एक - राजापुर तहसील मेंं राजापुर कस्बा निवासी भैयाला ने पत्र दिया कि जल संस्थान राजापुर के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पानी की सलाई कई मोहल्ले में नहीं होती है। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जमीन में भाई ने किया कब्जा
केस- न दो- कर्वी तहसील में दिए पत्र में भरतकूप बघेलाबारी के हुंडा पुरवा निवासी रामबाबू ने बताया कि उसकी जमीन पर उसका बड़ा भाई तीन साल से कब्जा किए है। कई बार शिकायती पत्र दे चुका है। समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। कई बार वह संपूर्ण समाधानदिवस में शिकायत कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed