फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Republic Day celebrated with pomp in the district

जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp in the district
फोटो- 5- गणतंत्र दिवस पर बच्चों में दिखा उत्साह, शिवरामपुर में स्कूल में परेड के बाद तिरंगे को सलाम? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले भर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। हाथ में तिरंगा लेकर रंग बिरंगी ड्रेस पहने स्कूल कालेज के छात्र-छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। पुलिस लाइन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने परेड की सलामी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। दिन भर जिले के सभी क्षेत्र में देश भक्ति के गीतों की धूम रही।
विज्ञापन

26 जनवरी को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पुलिस के जवानों ने परेड की। परेड की सलामी प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ली। इस मौके पर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। जिले के अन्य कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। पुलिस कर्मियों की परेड शानदार रही। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम देख दर्शक मंत्रमुग्ध रहे। विजेताओं को प्रभारी मंत्री ने पुरस्कार बांटे। दरोगा मो. अकरम को डकैतों के खिलाफ जांबाजी दिखाने पर डीजीपी का गोल्ड मैडल दिया गया। पुलिस विभाग से 303 रायफल का प्रयोग इसी दिन से बंद हो गया। अब उसके स्थान पर नये मॉडल के शस्त्र पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं। इसके पूर्व पुलिस लाइन में हुई परेड के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी का हेलीकाप्टर अपरिहार्य कारणों से देरी से पहुंचा। जिससे कार्यक्रम में सबको इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, धर्मनगरी के श्रृगंारवन स्थित रावतपुर सरकार संस्थान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें संस्थान के संस्थापक रावतपुरा सरकार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह, संस्थान के महाप्रबंधक अनिल शर्मा, संस्थान की निदेशिका अमिता सक्सेना आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यपार संगठन ने ओम प्लाजा में कार्यक्रम किया। वहीं भगवानदीन महाविद्याल, रगौली इंटर कालेज, छत्रपति साहू जी महाविद्यालय नरैना खेरा, छत्रपति महिला महाविद्यालय कर्वी, चित्रकूट इंटर कालेज, जनसेवा इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, जेएम पाब्लिक स्कूल, रामकृपा श्रीजी इंटर नेशनल स्कूल, डा भाभा पब्लिक स्कूल, ज्ञान भारती इंटर कालेज, ब्रम्हचर्य शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, पं. साधो प्रसाद शिक्षा निकेतन, डा. भाभ पाब्लिक स्कूल सहित परिषदीय विद्यालयों के संकुल खोही के बरमपुर, विहारा, बन्दर कोल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्याक अशोक सिंह, रोहित जयसवाल, राममिलन कुशहवाहा, गोपाल सिंह, जगतपाल प्रजापति, ज्योति पटेल, किरण संतु देवी, राज किशोर पटेल, हरीशचंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक दलों ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। जिसमें भाजपा, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, बसपा, सपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजा फराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में लगाया शिविर
चित्रकूट। रगौली जेल में विधि सेवा प्राधिकारण का शिविर लगाया गया। जिसमें बंदियों को कानून व उनके अधिकार की जानकारी दी गई। एसीजेएम नम्रता शर्मा ने कहा कि बंदियों को भी अधिकार दिए गए हैं। यदि को कोई इन अधिकारों का हनन करता है तो उसकी शिकायत बंदी कर सकते है। इस मौके पर जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया गणतंत्र दिवस
चित्रकूट। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें पहाड़ी कस्बे में इंडियन पब्लिक स्कूल, शांति देवी इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कालेज, आदर्श विद्या ज्ञान मंदिर बालेश्वर नाथ, खंड विकास कार्यालय आदि स्थानों पर मनाया गया। राजापुर क्षेत्र में तहसील परिसर नगर पंचायत, जितेंद्र इंटर कालेज, तुलसी इंटर कालेज, धीरेंद्र इंटर कालेज, केदार नाथ जगन्नाथ व केदानाथ रामस्वरूप महाविद्यालय प्राथमिक विद्यालय बेराउर, आदि कालेज में मनाया गया। मऊ में महामति प्राणनाथ महाविद्यालय, पं. पुरुषोत्तम इंटर कालेज, सरस्वती विद्यामंदिर मऊ, पं. चंद्रपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीबी, मानिकपुर में राजकीय महाविद्यालय, नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, आदर्श इंटर कालेज में मनाया गया। इसी तरह से भरतकूप, शिवरामपुर, सरैंया, खोही आदि स्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
साइकिल रेस राजकुमार प्रथम
चित्रकूट। साइकिल रेस का आयोजन जिला खेल कार्यालय ने किया। जिसमेें 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान राजकुमार, द्वितीय राजबहादुर, तृतीय स्थान संजय रहे। वन निगम के प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक पीडी ववाड़ी व उप क्रीड़ा अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया।

समाज सेवी किए गए सम्मानित
चित्रकूट। सांसद भैरों प्रसाद के निवास पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने गणतंत्र दिवस को लेकर कविताएं पढ़ी। सराहनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। शंकर लाल गुप्ता, अजीत सिंह, भइया लाल यादव, शिक्षक अशर्फीलाल सिंह, योगेश जैन आदि को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed