फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report on 11 including mother daughter for abetment to suicide

Chitrakoot News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर मां बेटी सहित 11 पर रिपोर्ट

Tue, 04 Apr 2023 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Report on 11 including mother daughter for abetment to suicide

विज्ञापन
उन्नाव। आत्महत्या के लिए उकसाने पर मां बेटी सहित 11 के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

शहर के जुराखनखेड़ा मोहल्ला निवासी राकेश प्रसाद की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि बेटे अंकित कनौजिया की शादी के बाद बहू चांदनी बेटे पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी। बेटे के अलग न रहने पर वह धमकी देकर घर से चली गई थी। 20 मार्च 2023 को अंकित ने महिला थाने में शिकायती पत्र दिया।
दोनों पक्षों को सुलह के लिए बुलाया गया। चांदनी और उसके परिजन सुलह को तैयार नहीं हुए। 23 मार्च की सुबह बहू चांदनी और उसके घर के लोगों के बुलाने पर अंकित ससुराल पहुंचा तो वहां उसे बेरहमी से पीटा। ससुरालियों की प्रताड़ना व बेइज्जती से क्षुब्ध अंकित ने 23 मार्च की रात ही जहर खा लिया। कानुपर के एक नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान 25 मार्च को उसकी मौत हो गई। पीड़ित राकेश के अनुसार उन्होंने बेटे द्वारा लिखा गया सुसाइड लेटर भी पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर म्रतक की पत्नी चांदनी, उसकी मां रामप्यारी, चाचा अलकनाथ, चाची पूनम, जीजा कृष्ण कुमार, बुआ अवधकुमारी, फूफा इंदल, भाई अमित, पड़ोसी राज, व ब्रजमोहन समेत 11 पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed