फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report filed against three including father and son, main accused sent to jail

आक्र्रोश व तनाव बरकरार, मोहल्ले में पुलिस तैनात

Mon, 17 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three including father and son, main accused sent to jail
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़छाड़ से आहत युवती के खुदकुशी करने के मामले में पिता-पुत्र व रिश्तेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर दिया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। इधर, घटना के लेकर लोगों में गुस्सा है। वहां तनाव के मद्देनजर पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाली युवती के पिता रेलवे में प्राइवेट काम करते हैं। युवती ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। युवती के परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक उसके घर घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि इसी घटना से आहत होकर युवती ने मौत
विज्ञापन

को गले लगाया है। आरोप यह भी था कि घटना की सूचना देने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था, लेकिन बिना कार्रवाई किए उसे थाने से छोड़ दिया था। उसके बाद से आरोपी युवती व उसके परिजनों को धमकी देकर परेशान कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी महेंद्र, उसकी पिता वादा सोनकर और रिश्तेदार भल्लर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके रविवार को न्यायालय में पेश कर दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने रविवार को अपनी निगरानी में युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजनों ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। फिलहाल मोहल्ले में तनाव के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोपों की जांच कराई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों में एक को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed