{"_id":"66490cb547ff9032ad0fc0f4","slug":"report-filed-against-those-who-commit-indecency-by-creating-fake-facebook-id-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107043-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अभद्रता करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अभद्रता करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा प्रत्याशी व सांसद आरके सिंह पटेल के नाम पर फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर एक जाति विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। इस पर सांसद ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सांसद आरके सिंह पटेल ने बताया कि उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया जा रहा है। उनके प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर की तहरीर पर फेसबुक प्लेटफार्म की मीना कुमारी व आरके पटेल फैन पेज के नाम के फेक आईडीकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अभद्र टिप्पणी करने वालों पर होगी कार्रवाई
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर किसी के भी खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में किसी भी राजनीतिक पार्टी या उनके नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। संवाद