फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report filed after protest of indecent behaviour and assault on sanitation worker

Chitrakoot News: सफाईकर्मी से अभद्रता, मारपीट प्रदर्शन के बाद दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 21 Oct 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Report filed after protest of indecent behaviour and assault on sanitation worker
अतर्रा। पालिका के सफाई कर्मचारी को युवक ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अभद्रता व मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामला शांत किया।
विज्ञापन

नगर पालिका में तैनात संविदा सफाई कर्मचारी राजाराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों उसका एक्सीडेंट हो गया था। वह लड़के को लेकर शनिवार को सुबह आजाद नगर मुहल्ले में (पीजी कालेज के सामने) सफाई कार्य कर रहा था। तभी वहां के युवक ने निजी बाड़े (व्यक्तिगत कार्य) में सफाई करने को कहा। मना करने पर उसे मारपीट करते हुए अभद्रता की गई। जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

इसके बाद थाने में तहरीर दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद रविवार को सफाई कर्मचारियों ने एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन करने से पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। पूरे कस्बा में गंदगी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सफाई कर्मचारी साथी के साथ हुई घटना में कार्रवाई की मांग को लेकर पहले गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने थाना परिसर पहुंच कार्रवाई के लिए धरना-प्रदर्शन कर दिया। कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर कार्य में लौटने की अपील की गई। सफाई कर्मचारी बिना कार्रवाई जाने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed