फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Renu, Shrikant and Rinki won the race

रेनू, श्रीकांत व रिंकी ने दौड़ में मारी बाजी

Sat, 12 Feb 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Renu, Shrikant and Rinki won the race
फोटो-9-डिग्रीकालेज में मतदाता जागरूकता का संकल्प लेते स्काउट गाइड। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह शनिवार को पूरा हो गया। 1500 मी. दौड़ में छात्रा रेनू देवी प्रथम, बिंतू देवी द्वितीय, सोनिया देवी तूतीय स्थान पर रहीं। 10 हजार मीटर दौड़ में छात्र श्रीकांत प्रथम, अरमान खान द्वितीय, अमन राज तृतीय रहे। 200 गुणा 4 रिले दौड़ में छात्रा रिंकी देवी प्रथम, कंचन सिंह द्वितीय व माधुरी यादव तृतीय रहीं।
विज्ञापन

स्काउट गाइड की ओर से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। संकल्प लिया कि मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करेंगे। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य रतन सिंह ने कहा कि खेल मानव दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण भाग है। प्रत्येक व्यक्ति को खेल में रुचि रखनी चाहिए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन उत्साह बढ़ाने वाला है। हर वर्ष जनपद स्तर की खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। महाविद्यालय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग नहीं कर पाते। ऐसे में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार पाल व महाविद्यालय परिवार को ऐसी पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे महाविद्यालयों की खेल प्रतिभाएं भी निखर सकें। सर्वोदय सेवा आश्रम के सचिव अभिमन्यु ने लोकतंत्र को खेलों से जोड़ते हुए कहा कि लोकतंत्र में भी खेलों का बहुत महत्व है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

इसके बाद रोवर, रेंजर्स के प्रवेश जांच शिविर व निपुण प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रपति रोवर रामदयाल व राज्यपाल रोवर जानकीशरण ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य जानकारियां दीं। मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार पाल ने बताया कि विजेता छात्र, छात्राआें को पुरस्कृत किया गया।

फोटो-10- प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में शामिल प्रतिभागी। संवाद

फोटो-10- प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में शामिल प्रतिभागी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed