{"_id":"578a70624f1c1ba94013d93a","slug":"remove-encroachments-on-ponds-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों पर हुए अतिक्रमण हटाएं- डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों पर हुए अतिक्रमण हटाएं- डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
रैपुरा थाने में शिकायत का निस्तारण करतीं डीएम मोनिका रानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को थाना दिवस पर लगभग दो दर्जन शिकायतें आईं। ज्यादातर भूमि विवाद के मामले होने पर राजस्व कर्मचारियों के साथ निस्तारण कराने के लिए पुलिस टीम संबधित गांव भेजी गई।
विज्ञापन
रैपुरा थाने में डीएम मोनिका रानी के साथ एसपी केके चौधरी ने शिकायतों का निस्तारण किया। कुल 9 शिकायतें मिलीं। सभी भूमि विवाद की होने के कारण डीएम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर सभी विवाद निपटाएं जाएं। खासकर तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हर हाल में हटवाएं। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं। इसके बाद उन्होंने रैपुरा थाने का निरीक्षण किया। विद्युत बचत के लिए एलईडी बल्ब का प्रयोग करने और नई वायरिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन