फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Remove encroachment campaign on Parikrama Marg

परिक्रमा मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sun, 05 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment campaign on Parikrama Marg
खोही (चित्रकूट)। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग से सटे कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें परिक्रमा मार्ग मेें प्राचीन कामदगिरी स्थान व लक्ष्मण पहाड़ी के पास दुकानदारों की अस्थाई दुकानें तोड़ी गई। इसके अलावा अस्थायी अतिक्रमण को भी तोड़कर हटाया गया।
विज्ञापन

धर्मनगरी के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग में कई स्थानों पर अतिक्रमण होने से श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए मप्र क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग में शनिवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण कर बनाई गई कई दुकानों को जेसीबी मशीन से ढहा दिया गया। परिक्रमा मार्ग में रखी गुमटियों व टीन टप्पर में दुकान खोलने वालों का भी समान हटवाया गया। मझगवा तहसील के एसडीएम पीएस त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर पंचायत चित्रकूट के कर्मचारियों ने अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed