Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Release water into the canals, resolve the fertilizer crisis

Chitrakoot News: नहरों में पानी छोड़ें, खाद संकट दूर करें

Mon, 16 Nov 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Release water into the canals, resolve the fertilizer crisis
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सोमवार को चारों तहसीलों में हुई। किसानों ने नहरों की सफाई कर पानी छोड़ने, खाद संकट और अन्ना मवेशियों की समस्या दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्वी में सदर तहसील अध्यक्ष नरेश सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। किसानों ने एसडीएम अजय कुमार को ज्ञापन देकर नहर सफाई और खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
मानिकपुर में तहसील अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि निंही, बगदरी और मनगवां गांव में अन्ना मवेशियों का आतंक है। स्थायी समाधान निकाला जाए। राजापुर में तहसील अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि सिकरहा आवां गांव में पांच दिन से 45 बीघा खेत जलमग्न है, धान की फसल बर्बाद हो रही है। मऊ में तहसील अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि पलेवा का समय चल रहा है, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हुई। मंडल महासचिव अरुण कुमार पांडेय, जिला प्रचार मंत्री अजीत कुमार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष नरेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed