फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reduced threat level remains at

जलस्तर घटा पर खतरा बरकरार

Sat, 16 Jul 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 16 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Reduced threat level remains at
रामघाट में ऊफनाई मंदाकिनी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को खतरे के निशान 126.50 मीटर से करीब ढाई मीटर ऊपर बह रही मंदाकिनी का पानी शनिवार तड़के घटकर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया। लेकिन सुबह करीब नौ बजे नदी का जलस्तर फिर बढ़ा और 127 मीटर के करीब पहुंच गया। हालांकि शाम को जलस्तर 126 मीटर दर्ज किया गया है। जो शुक्रवार की तुलना में तीन मीटर कम है।

विज्ञापन


उधर, जलस्तर में उतार-चढ़ाव से आसपास के लोग भी चिंतित दिखे। डीएम मोनिका रानी व एसपी केके चौधरी ने स्टीमर से नदी के दोनों छोरों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों से सचेत रहने को कहा। पालिका ने भी रामघाट पर पानी कम होते ही नालों के चैंबर पर जमा मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


शनिवार तड़के रामघाट व अन्य घाटों पर मंदाकिनी नदी का जलस्तर कम दिखा। लेकिन इसके बाद जलस्तर फिर बढ़ने लगा। दोपहर तक पानी खतरे के  निशान 126.50 मीटर को पार कर 127 मीटर के करीब पहुंच गया लेकिन इसमें फिर गिरावट हुई। डीएम मोनिका रानी व एसपी केके चौधरी ने रामघाट जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार व मौजूद लोगों से बातचीत कर निर्देश दिए कि बारिश होने की संभावना है। जिससे बाढ़ आ सकती है। सभी की सुरक्षा के लिए पुलिस बल व सरकारी कर्मचारियोेें को तैनात किया गया है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने टीम के साथ स्टीमर पर बैठकर नदी के दोनों तरफ के घाटों का जायजा लिया। पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है।

शुक्रवार की तुलना में पानी घटा
चित्रकूट। शुक्रवार को मंदाकिनी का जलस्तर 129 मीटर तक पहुंच गया था। खतरे के निशान से करीब ढाई मीटर ऊपर बह रही मंदाकिनी का वेग देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई थी। पानी दुकानों व घरों में घुस गया था। लेकिन रात से हालात सुधरे और पानी घटना शुरू हुआ। शुक्रवार की तुलना में मंदाकिनी का जलस्तर करीब तीन मीटर घटा है।
 
बंद हुआ रास्ता, तो ट्यूब से पहुंचे गांव
चित्रकूट। मंदाकिनी में उफान आने के बाद तरौंहा के पास डिलौरा मार्ग पर जलभराव हो गया। जिससे गांव जाने का मार्ग बंद हो गया है। शनिवार को जरूरी काम के लिए निकले लोगों को ट्यूब के सहारे आना जाना पड़ा। कुछ ऐसा ही बनकट गांव के पास दिनभर देखने को मिला।


शुरू हुआ सफाई काम
चित्रकूट। शनिवार की शाम को जैसे ही मंदाकिनी का जलस्तर घटा तो रामघाट पर नगरपालिका के ईओ लालचंद्र सरोज ने नालों के चेंबर पर जमी मिट्टी हटाने काम शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed