फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Red came in warehouses seed

गोदामों में आया अरहर का बीज

Tue, 12 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 12 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Red came in warehouses seed
खेत पर जुताई करता किसान - फोटो : अमर उजाला
अरहर का बीज गोदामों में न होने से किसान परेशान थे। आखिरकार कृषि विभाग ने मंगलवार को 50 क्विंटल अरहर का बीज उपलब्ध करा दिया। बीच पांचों ब्लाक की गोदाम में बराबर भेजा गया है और बुधवार से इसकी बिक्री पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगी।
विज्ञापन


पूरे देश में अरहर की दाल का संकट देखते हुए मौजूदा सीजन में अरहर का उत्पादन करने को किसानों में ललक है, लेकिन जिले में एक पखवारे से अरहर का बीज उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा तिल, मूंग व धान के बीज पर्याप्त मिल रहे हैं। आए दिन किसान बीज न मिलने से निराश होकर लौटते थे। इस खबर को अमर उजाला ने लगातार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी तुलसीराम ने बताया कि जिले को 50 क्विंटल अरहर का बीज मिला है। जिसे जिले के पांच केंद्रों मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी व रामनगर में भेजा गया है। बीज का रेट 190 रुपये प्रति किलो है। जिसमें 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरहर के बीज का संकट देखते हुए कृषि विभाग ने वितरण की योजना तैयार की है। जिसमें एक किसान को छह किलो से ज्यादा बीज नहीं मिलेगा। जिसके पास 0.4 हेक्टेयर की भूमि होगी उसे अरहर का बीज नहीं मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कम भूमि वाले और बेहद गरीब किसानों को जांच के बाद दो किलो अरहर का बीज नि:शुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed