फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reconciliation in more than 29 thousand cases

Chitrakoot News: 29 हजार से अधिक मामलों में सुलह समझौता कराकर निस्तारण

Mon, 22 May 2023 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Reconciliation in more than 29 thousand cases
चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर रविवार को 29 हजार 443 मुकदमों का निस्तारण किया गया। जिला जज ने इसका शुभारंभ कर सभी विभागों के लगे काउंटर पर जाकर उनके यहां से निस्तारित किए जाने वाले वादों की जानकारी ली।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदातल में जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने 11 वादों का निस्तारण करते हुए दो लाख13 हजार 500 रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर दिलाए। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी दिनेशचन्द्र ने 32 वादों का निस्तारण करते हुए 77 लाख 30 हजार रुपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर दिलाए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामकृपाल ने आठ जोड़ों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर मिलाया और 32 वादों का निस्तारण करते हुए सुलह समझौते के आधार पर 35 लाख 71 हजार रुपये दिलाए। अपर जिला जज प्रथम रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने एक वाद का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश पाक्सो विनीत नारायण पांडेय ने एक वाद का निस्तारण करते हुए 500रु पये अर्थदंड वसूला। त्वरित न्यायालय के अपर जिला जज संजय कुमार ने 122 वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दुबे ने 602 वादों का निस्तारण करते हुए एक लाख 91हजार 510 रुपये अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज विदुषी मेहा ने दो वादों का निस्तारण किया। मऊ की सिविल जज सैफाली यादव ने 184 वादों का निस्तारण करते हुए 7650 रुपये अर्थदंड वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अदिति सिंह ने 50 वादों का निस्तारण करते हुए 1000 रुपये अर्थदंड, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय संघमित्रा ने 157 वादों का निस्तारण करते हुए एक लाख 24 हजार 580 रुपये अर्थदंड, त्वरित न्यायालय की सिविल जज अंजलिका प्रियदर्शनी ने 83 वादों का निस्तारण करते हुए 1600 रुपये अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज फारूख इनाम सिद्दीकी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 29443 मुकदमों का निस्तारण करते हुए सात करोड़ 13 लाख पांच हजार 587 रुपये अर्थदंड व प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी, अपर जिला जज नीरज कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed