फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ravi, Ajay and Sudhir won the individual championship

Chitrakoot News: रवि, अजय और सुधीर ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप

Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ravi, Ajay and Sudhir won the individual championship
राजापुर (चित्रकूट)। माध्यमिक विद्यालयों के राजापुर क्षेत्र की तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद रैली का समापन स्व. नाथूराम संकटमोचन इंटर काॅलेज बछरन में लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्भय सिंह पटेल ने किया। विजेताओं को पुरस्कार दिया। कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में रवि पांडेय ने गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और ऊंची कूद में पहला स्थान पाकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। अजय यादव ने 200, 800 मीटर दौड़ और पोलवाल्ट में पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप जीती। 400 मीटर दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़ और 100 मीटर दौड में प्रथम रहे सुधीर ने भी चैंपियनशिप जीती। सीनियर बालिका वर्ग में भूमिका देवी 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में प्रथम, सपना पांडेय 400 मीटर, 800 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान पर रहीं। सृष्टि शुक्ला भाला फेंक, हैमरथ्रो, त्रिकूद में चैंपियनशिप जीती। जूनियर बालक वर्ग में सुभाष वर्मा 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़ में चैंपियनशिप जीती। रोहिणी दास डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, त्रिकूद में, जूनियर बालिका वर्ग में प्राची पांडेय 100 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर बाधा दौड़ में, सब जूनियर बालक वर्ग में अनीश 80 मीटर, 200 मीटर, 600 मीटर दौड़ में, सब जूनियर बालिका वर्ग में भारती देवी 80 मीटर, 400 मीटर और ऊंची कूद में अव्वल स्थान हासिल कर चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

एथलेटिक्स व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 354 अंक पाकर स्व. नाथूराम इंटर काॅलेज बछरन प्रथम रहा, एथलेटिक्स में 239 अंक पाकर बछरन प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज राजापुर 128 अंक पाकर दूसरे स्थान पर व 98 अंक पाकर हलधर इंटर कालेज कपना इटौंरा तीसरे स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 115 अंक प्राप्त कर बछरन प्रथम, 95 अंक प्राप्त करके कपना इटौरा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य गोबर्धन सिंह, व्यायाम शिक्षक रामस्वरूप सिंह, हर गोविंद सिंह, श्रीकेशन, श्यामसुंदर यादव, संजय कुमार यादव, अजीत सिंह, जय सिंह, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, शिवशंकर सिंह, सुनीता, दीप्ति, महेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed