{"_id":"65bfef163e531f4f9e0b10cd","slug":"rasuka-canceled-on-mla-abbas-son-of-mafia-mukhtar-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104722-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: माफिया मुख्तार के पुत्र विधायक अब्बास पर रासुका रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: माफिया मुख्तार के पुत्र विधायक अब्बास पर रासुका रद्द
विज्ञापन
चित्रकूट। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक विधायक अब्बास अंसारी पर लगाया गया रासुका अदालत ने रद्द कर दिया है। विधायक के अधिवक्ता ने बताया कि जल्द ही जमानत पर अदालत सुनवाई करेगी। चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान अब्बास, उसकी पत्नी, चालक, जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर, वार्डर और चार अन्य सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज अश्वनी कुमार मिश्र और जज एसएएच रिजवी की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। अधिवक्ता सौभाग्य मिश्रा ने बताया कि चित्रकूट जेल में गैर कानूनी तरीके से पत्नी से मिलते पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन की सहमति से 18 सितंबर को विधायक अब्बास और उसके चालक नियाज पर 6 मई को रासुका लगाया गया था। नियाज पर रासुका की सुनवाई हो चुकी थी।
दो फरवरी को विधायक के मामले की सुनवाई हुई। जजों ने रासुका को रद्द कर दिया है। उसके चालक पर भी रासुका रद्द हो चुका है। बताया कि विधायक अब्बास की जमानत होने की संभावना के चलते गैंगेेस्टर लगाया गया है। इस पर भी जल्द सुनवाई होगी। बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए विधायक पर यह कार्रवाई पुलिस से कराई गई है।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी पर चित्रकूट के रगौली जेल में बंद रहने के दौरान धन व राजनीतिक प्रभाव और जेल कर्मियों को धमकी देकर जेल की व्यवस्था को नियंत्रण में करने और अवैध धन वसूली करने के आरोप थे। यह भी आरोप हैं कि उसने जेल कर्मियों को डरा धमकारकर जेल की व्यवस्था बिगाड़ दी थी। अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी उससे मिलने प्रत्येक दिन जेल में गैर कानूनी तरीके से बिना रोकटोक आया जाया करती थी।
आरोप है कि अब्बास अंसारी के डर के कारण अधिकारी और कर्मचारी कुछ नहीं कर पा रहे थे। इस मामले में अब्बास समेत सात लोगों के खिलाफ 10 फरवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें चार नाम बाद में बढ़े थे। इसी मामले में एसपी की रिपोर्ट पर डीएम ने अब्बास अंसारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रासुका में निरुद्ध करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यह याचिका दाखिल की गई थी। वर्तमान में अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है।