फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rare coincidence of lunar eclipse on Holi, Holi of colors will be celebrated today

Chitrakoot News: होली पर चंद्रग्रहण का दुर्लभ संयोग, आज खेली जाएगी रंगों की होली

Tue, 03 Mar 2026 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 03 Mar 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Rare coincidence of lunar eclipse on Holi, Holi of colors will be celebrated today
03- सीकेटीपी-03 पुलिस लाइन में जलती होलिका।
चित्रकूट/खोही। इस वर्ष होली का पर्व एक दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच मनाया जा रहा है। होलिका दहन के अगले दिन तीन मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण लगने के कारण रंगों की होली को लेकर विशेष सावधानी बरती गई। संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि होलिका दहन के बाद ऐसा पूर्ण चंद्रग्रहण करीब 100 वर्ष बाद बना है।
विज्ञापन




पंचांगों के अनुसार, मंगलवार दो मार्च को दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक चंद्रग्रहण प्रभावी रहा। सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पहले ही प्रारंभ हो गया था। इसके चलते धार्मिक अनुष्ठानों और मांगलिक कार्यक्रमों के समय में बदलाव किया गया। जिले में होलिका दहन दो मार्च की देर रात संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 1:10 बजे निर्धारित स्थलों पर होलिका दहन किया गया। ग्रहण और सूतक के कारण सुबह से कोई मांगलिक कार्य या सार्वजनिक उत्सव नहीं हुए। हालांकि, कई स्थानों पर लोगों ने सीमित रूप में अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। बुधवार तीन मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिरों के कपाट रहे बंद

ग्रहण और सूतक के प्रभाव के कारण चित्रकूट स्थित स्वामी कामतानाथ मंदिर और मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। ये कपाट मंगलवार सुबह 6:30 बजे से शाम सात बजे तक बंद रखे गए। ग्रहण समाप्ति के बाद विधि-विधान से शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद ही मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।




ग्रहण के बाद उत्सव

कामतानाथ मंदिर के मुख्य संत मदन गोपाल दास ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रहण के बाद भगवान को स्नान कराया गया। फिर उन्हें भोग लगाया गया। इसके साथ ही भक्तों के साथ मंदिर में होली का उत्सव भी मनाया गया।

03- सीकेटीपी-03 पुलिस लाइन में जलती होलिका।

03- सीकेटीपी-03 पुलिस लाइन में जलती होलिका।

03- सीकेटीपी-03 पुलिस लाइन में जलती होलिका।

03- सीकेटीपी-03 पुलिस लाइन में जलती होलिका।

03- सीकेटीपी-03 पुलिस लाइन में जलती होलिका।

03- सीकेटीपी-03 पुलिस लाइन में जलती होलिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed