फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rape victim commits suicide after refusing to marry

Chitrakoot News: चित्रकूट में शादी से मुकरने पर दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी

Wed, 10 Apr 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 10 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rape victim commits suicide after refusing to marry
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ प्रधान पुत्र ने दुष्कर्म किया। मामला कोर्ट पहुंचने पर आरोपी के परिजनों ने युवती को शादी का झांसा देकर समझौता करा लिया। बाद में ये लोग वादे से मुकर गए। धोखा मिलने से आहत युवती ने सुसाइड नोट लिखकर मंगलवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के पिता ने प्रधान, उसके पुत्र समेत छह के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधान मुन्ना के पुत्र अखिल कुमार ने अक्तूबर 2023 में बेटी के साथ खेत में दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस बीच गांव में ही आरोपी के परिजनों ने समझौता करते हुए अपने बेटे की शादी बेटी से तय कर दी। फरवरी 2024 में शादी तय थी।
विज्ञापन


घर वालों का आरोप है कि प्रधान व उसका पुत्र लगातार शादी टाल रहे थे, साथ ही दहेज की मांग करने लगे। इससे परेशान होकर अदालत में एक वाद भी दायर किया गया। इसकी बुधवार को तारीख लगी है। इसी बात को लेकर मंगलवार की शाम को दोनों के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, जिस पर प्रधान व उसके पुत्र ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिससे आहत होकर युवती ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है। युवती ने मां से परिजनों का ख्याल रखने की बात लिखी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed