{"_id":"698a1ec0b933a23bb8033e16","slug":"rape-accused-sent-to-jail-tension-prevails-in-the-village-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-126828-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, गांव में तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, गांव में तनाव का माहौल
Mon, 09 Feb 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
09 सीकेटीपी 07 आरोपी के घर के बाहर तैनात पुलिस। संवाद
राजापुर/चित्रकूट। थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही।
गांव की एक युवती मंदिर में दीपक जलाने गई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक राजेश कुमार ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। परिजनों के मंदिर पहुंचने पर आरोपी भागने में सफल रहा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी राजेश कुमार को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है और पुलिस वहां भी कड़ी निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं और वे लगातार गश्त कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि आरोपी के अन्य परिजन भी घर में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।