{"_id":"61fc114cdbd3dc3ca626e4a7","slug":"rangdari-chitrakoot-news-knp6786946124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन पर पत्र चस्पा कर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन पर पत्र चस्पा कर मांगी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले की सीमा से सटे मझगवां थानाक्षेत्र अंतर्गत खोही ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार सुबह एक पत्र चिपका मिला। जिसमें गांव के प्रधान, सचिव, लेखपाल व ठेकेदार से पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार सुबह पंचायत भवन की बाहरी दीवार पर पत्र चस्पा मिला। जिसमें प्रधान राजाभइया तिवारी, सचिव विजय पटेल, लेखपाल राजेश यादव व जल जीवन योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले ठेकेदार से पांच-पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई है। लिखा है कि यदि पांच दिन के अंदर रुपये का इंतजाम कर पानी की टंकी के पास नहीं रखा तो जान से मार देंगे। पत्र में जय बागी बाबा भी लिखा हुआ है।
प्रधान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सतना एसपी धर्मवीर ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। आसपास कोई डकैत गिरोह सक्रिय नहीं है। यह परेशान करने को किया गया काम लग रहा है।