{"_id":"6251daa6d1dd0a0c9246bb87","slug":"ramayana-fair-from-today-lalitambra-peethadheeshwar-will-inaugurate-chitrakoot-news-knp690327111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण मेला आज से, ललितांबरा पीठाधीश्वर करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण मेला आज से, ललितांबरा पीठाधीश्वर करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
राष्ट्रीय रामायण मेला की तैयारी पूरी गेट व पंडाल पर की गई आकर्षक सजावट। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। 49 वें राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ धर्मनगरी में साधु-संतों की शोभायात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में सभी मठ मंदिरों के संत महंत अपने निशान व ध्वज के साथ शामिल होंगे। ललितांबरा पीठाधीश्वर जयराम महराज इसका शुभारंभ करेंगे। संतों के प्रवचन के बाद रात में भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण की संगीतमय लीला का मंचन होगा।
राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया ने बताया कि पांच दिवसीय मेले की तैयारी हो चुकी है। कई विद्वान आ चुके हैं। रामनवमी दस अप्रैल को इसका विधिवत शुभारंभ होगा। ललितांबरा पीठाधीश्वर जयराम महराज दीप प्रज्ज्वलन व पूजन कर उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम की अध्यक्षता जानकी महल के महंत सीताशरण महराज करेंगे।
शाम को चार बजे उद्घाटन के पूर्व परंपरा के अनुसार धर्मनगरी के सभी मठ मंदिरों की शोभा यात्रा निकलेगी। जिसमें हाथी घोड़ा व निशान ध्वज के साथ संतों का समागम होगा। इस यात्रा के रामायण मेला परिसर पहुंचने पर आयोजक कमेटी पुष्प वर्षा कर स्वागत करेगी। मेला के महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि रात में मंच पर दिल्ली व वृदावंन की टीम द्वारा संगीतमय भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण की लीला का मंचन होगा।