फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rally out, students gave message of staying healthy

रैली निकाल छात्राओं ने दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश

Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rally out, students gave message of staying healthy
चित्रकूट। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी से जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को लोनिवि राज्य मंत्री सीपी उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन सीएमओ कार्यालय परिसर में हुआ। इस मौके पर सीएमओ विनोद कुमार यादव, डीआईओएस बलिराज राम, अपर सीएमओ एबी कटियार, डॉ. वीके सिन्हा, डा. एनके कुरैचया, डा. आरके चौरिहा, कपिल श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में कालूपुर गांव स्थित विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नेहरू केन्द्र के दशरथलाल ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के संबंधित लोगों ने ग्रामीणों को बताया कि बेटा भाग्य से और बेटी सौभाग्य से पैदा होती है। इस मौके पर समाजसेवी अर्चना सिंह, संजय, प्रभात, राकेश, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में सामाजिक विकास संस्थान ने समाज कल्याण बोर्ड के सहयोग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिवरामपुर में परिवार परामर्श केन्द्र के संयोजकतत्व में जागरुकता कार्यक्रम किया। परामर्श दात्री अर्चना सिंह ने बताया कि बेटा घर का कुलदीपक है तो बेटी घर की लक्ष्मी है। इसलिए बेटियों को सीमित कमरों में न रखकर ज्ञान का प्रसार किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर संजय कुमार, सुमन, प्रभास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed