{"_id":"a8a3ffc05f89303f0f836eddff7b18d8","slug":"raised-voice-in-favour-of-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के हित में उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के हित में उठाई आवाज
ब्यूराो/ अमर उजाला चित्रकूट
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई में युवा व्यापारियों ने बुधवार को मंडी समिति और वाणिज्य विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगा नायब तहसीलदार को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों के हित में कई मांगे की हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों ने पहले ट्रैफिक चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। इसकी अगुवाई करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता कक्का ने कहा कि वाणिज्य विभाग के सारे रिकार्ड ऑनलाइन होने चाहिए। महामंत्री अंकित केशरवानी ने जिले में बन रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में व्यापारियों ने मंडी समिति और वाणिज्य विभाग में अनियमितता बरतने की बात कही। मांग की कि इसमें लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
दस नई वस्तुओं पर लगा मंडी शुल्क वापस लेनेे, मशीनरी टूल्स पर बढ़ाया गया वैट वापस लेने, व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस आदि मांगें शामिल हैं।
मौके पर राहुल गुप्ता, राजुल गुप्ता, राम गुप्ता, अंकित पहारिया, रवि गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुजीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।