{"_id":"5dc5c5148ebc3e5b2a71b994","slug":"railway-chitrakutt-news-knp52468462","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलॉकिंग होगा टिकरिया रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलॉकिंग होगा टिकरिया रेलवे फाटक
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर सतना रेलखंड के मध्य स्थित टिकरिया रेलवे फाटक संख्या 400 रेलवे इंटरलॉकिंग करेगा। जिसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। दिसंबर माह तक यह रेलवे फाटक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। जब तक यह रेलवे फाटक बंद नहीं होगा तब तक अप और डाउन की किसी भी ट्रेन को हरा सिंग्नल स्टेशन से नहीं मिलेगा।
गौरतलब है कि अभी तक इस गेट मे गेटमैन द्वारा मैन्युअल गेट को बंद और चालू करता है। कई बार असमाजिक तत्व गेटमैन के साथ मारपीट कर गेट खुलवाने के मामले प्रकाश मे आ चुके हैं। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के पीआरओ सुनील कुमार ने बताया कि कई बार जबरदस्ती इस गेट को खुलवाया गया है।
गेट नंबर 400 टिकरिया फाटक अतिसंवेदनशील क्षेत्र मे आता है। इस गेट मे रात मे दस्युओं द्वारा कई बार दखलंदाजी की गई है। डकैतों ने दो वर्ष पूर्व यहां से गेटमैन का अपहरण कर फिरौती लेने के बाद छोड़ा था। ऐसे मे दुर्घटना होने की संभावना बढ जाती है। अब एसा नहीं होगा जब तक रेलवे फाटक बंद नहीं होगा तबतक स्टेशन से ट्रेन चलने के लिए ग्रीन सिंग्नल नहीं मिलेगा।