फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Purchase centers locked, paddy soaked, farmers upset

खरीद केंद्रो पर ताला, भीगा धान, किसान परेशान

Fri, 07 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Purchase centers locked, paddy soaked, farmers upset
धान खरीद न होने के कारण धान लदे खड़े रहे ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रशासन और केंद्र प्रभारियों की लापरवाही के चलते किसानों का धान खरीद केंद्र परिसर में भीग गया। दो दिन से बारिश होने के कारण केंद्रों पर ताला लटका हुआ है। कुछ केंद्र खुले भी लेकिन वहां पल्लेदारों के न आने से खरीद नहीं हो सकी। कुछ किसान अपने धान को बारिश से बचाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के दस केंद्र खोले गए हैं। जिसमें शहर के गल्लामंडी में दो व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में खुले हुए है। जहां बारिश होने के बावजूद एक एक केंद्र में दर्जनों ट्रैक्टर खडे़ रहते है। जो धान को भीगने से बचाने के लिए पन्नी डाल रखी है। बावजूद इसके सुनील व राजेश समेत कई किसानों का धान भीग गया। ट्रैक्टर का किराया अधिक लगने के कारण कई किसानों ने तो अपने धान को गोदामों के आसपास रख दिया। कई केंद्रोें के परिसरों में जलभराव हो गया है। जहां खड़ा होना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

एक दिन भी काटना मुश्किल
जिला मुख्यालय के गल्लामंडी के धान खरीद में धान बेचने आए ऐंचवारा गांव के किसान भैरो प्रसाद, सपहा के सुनील कुमार, भरतकूप के राजेश ने बताया कि दो दिनों से धान खरीद नहीं हो रही है। एक-एक दिन काटना मुश्किल हो गया है। धान बेचने के लिए पांच दिन पूर्व आए थे अभी तक नंबर नहीं आया है। बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव से कटती है रात
धान केंद्रों में आए किसान रात में ठंड से बचने के लिए अलाव का सराहा ले रहे हैं। इसके साथ ही रजाई के सहारे समय काट रहे है। रुकने व खाने पीने में रोजाना तीन से चार सौ रुपये खर्च करना पड़ रहा है। इसके अलावा ट्रैक्टर का किराया भी देना पड़ रहा है।
बारिश होने से धान की खरीद नहीं हो सकी है। बारिश जैसे ही रु केगी। किसानों का धान खरीदा जाएगा।
संजय श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed