{"_id":"5f6793ee8ebc3e739d30cf6b","slug":"pujari-ne-fansi-lagakar-jan-di-chitrakutt-news-knp583815475","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः पुजारी ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः पुजारी ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
धर्मेंद्र मिश्रा, फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
शिवरामपुर(चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के पथरौडी गांव में एक पुजारी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। शव फंदे पर लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पथरौडी गांव के धर्मेंद्र मिश्रा (25) रामगोपाल मिश्रा दिल्ली में रहकर मंदिर में पूजा पाठ का काम करते थे। लॉकडाउन लगने पर वह घर आ गए थे, तब से यहीं थे। रविवार सुबह वह घर पर थे, तभी उन्होंने कच्चे मकान की अटारी से फांसी लगा लिया।
घर में मौजूद भाभी जब अटारी में सामान निकालने गईं तो देवर का शव फंदे से लटकता देख चीख पडीं। परिजनों व पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भाई भूपेंद्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते वह दिल्ली नहीं लौट पा रहा था, जिससे वह परेशान रहता था। धर्मेंद्र चार भाईयों में तीसरेे नंबर का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।