फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Public Service Center operator cheated of 90 thousand rupees

Chitrakoot News: जन सेवा केंद्र संचालक से 90 हजार रुपये की ठगी

Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Public Service Center operator cheated of 90 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बोड़ी पोखरी चौराहे पर स्थित जन सेवा केंद्र संचालक से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रैपुरा निवासी बुद्धराज सिंह ने बताया कि दो जून की दोपहर दो व्यक्ति बाइक से आए। एक व्यक्ति के खाते में 500 रुपये ट्रांसफर करवाने के लिए मेरा मोबाइल ले लिया। रुपये भेजने के बाद चले गए। करीब 10 मिनट बार फोन पे पर 80 हजार और 10 हजार रुपये रिषभ तिवारी के खाते में चले गए। मैसेज आने पर जानकारी हुई तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जांच में रिषभ तिवारी ने बताया कि दो जून को दो व्यक्ति उसकी दुकान पर आए थे और दुकान में लगे स्कैनर की फोटो खींच कर ले गए थे। दो बजे वापस आए और उसके खाते में रुपये आने की बात कही। चेक किया तो रुपये आए थे। आधार कार्ड लेकर रुपये निकालकर दे दिया था। आधार कार्ड में युवक का नाम गोंडा जिले के गुरैनी निवासी अंकुर सिंह लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिषभ ने बताया कि गाड़ी नंबर से पता चला कि बाइक रामघाट की एक एजेंसी से किराए पर लेकर आए थे। उसके दूसरे साथी का नाम पवन कुमार सिंह है। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed