फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   PTO said- there is no proof of demanding 50 thousand bribe

Chitrakoot News: पीटीओ बोलीं- 50 हजार की रिश्वत मांगने का कोई सबूत नहीं

Thu, 13 Mar 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
PTO said- there is no proof of demanding 50 thousand bribe
चित्रकूट। शहर के एसडीएम कॉलोनी निवासी ई रिक्शा चालक फूलचंद्र जायसवाल की खुदकुशी के मामले में जांच टीम ने कई के बयान दर्ज किए। सीसीटीवी फुटेज भी रिकार्ड में शामिल किए गए हैं। एआरटीओ व पीटीओ के अलावा कोतवाली पुलिस टीम के सदस्यों के बयान हुए। बयान के वक्त अधिकारी पसीना पोछते नजर आए। पीटीओ ने तो साफ कहा कि रुपये मांगने का कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन

छह मार्च को परिवहन विभाग व पुलिस टीम ने शहर में चेकिंग के दौरान ई रिक्शा की चेकिंग की थी। इसमें आरोप लगा था कि फूलचंद्र का रिक्शा परिवहन विभाग की टीम ने पकड़ लिया और छोड़ने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। इससे क्षुब्ध होकर फूलचंद्र ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में डीएम ने जांच कमेेटी गठित की थी।
विज्ञापन

बुधवार को इसी मामले में एडीएम व अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी की मौजूदगी में सभी के बयान लिए गए। एआरटीओ विवेक शुक्ला से पूछा गया कि किस शासनादेश के तहत फूलचंद्र के ई रिक्शा पर कार्रवाई हुई। इस पर उन्होंने कहा कि शासनादेश के मुताबिक ही पुलिस की मौजूदगी में चेकिंग की गई। संबंधित रिक्शा का कोई नंबर या कागज ही नहीं मिला ऐसे में यह रिक्शा किसका है यह भी स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी से पूछा गया कि रुपये मांगने के आरोपों में क्या कहना है तो उन्होंने दो टूक कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है। जिसे भी पकड़ा गया, उससे कागजात लाने के लिए कहा गया। इसके अलावा कोई भी आरोप सही नहीं। जांच के दिन मौजूद कोतवाली पुलिस टीम के सदस्यों के भी बयान लिए गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से मृतक की पत्नी व उसके भाई के भी बयान दर्ज हुए। बयान लेने वाली टीम ने बताया कि पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed