फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Provincial Conference of UP Industry Trade Board

Chitrakoot News: उप्र उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन

Fri, 03 Feb 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Provincial Conference of UP Industry Trade Board
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल की ताकत को बढाना होगा। इसी ताकत का परिणाम है कि कोई भी सरकार हो वो व्यापारियों के हित को पहले ध्यान में रखती हैं। व्यापारियों के इस मंच को नियमित गतिशील बनाने की जरूरत है। हर व्यापारी किसी न किसी राजनैतिक दल से जुडा है लेकिन सबसे पहले वह व्यापारी है और इसके हित की बात करना चाहिए।
विज्ञापन

धर्मनगरी में गुरुवार को श्रीजी होटल के सभागार में उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि 24 दिसम्बर को एक साथ प्रदेश के 75 जिलों की 310 तहसीलों में में कार्यक्रम किया। 65 जिलों में जीएसटी छापेमारी के खिलाफ 200 विधायकों को एक साथ ज्ञापन दिया जिसके बाद अगले दिन छापेमारी पर रोक लगी यह सब सभी व्यापारियों के सहयोग से ही हो पाया है।
विज्ञापन

आने वाले समय में बडे व्यापारी साथ मिलकर काम करें ताकि छोटे ब्यापारीयों के हित के लिए कुछ काम कर सकें और उनकी समस्या का निस्तारण करवा सकें। बताया कि 13 मार्च को सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकलेगी। सम्पूर्ण प्रदेश भ्रमण केज बाद दिवंगत व्यापारियों के महान नेता श्याम बिहारी की जयंती 8 मई को राजधानी लखनऊ में समापन किया जाएगा। कानपुर व बरेली में व्यापारी सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ व राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि धीरूभाई अंबानी कैसे सफल हुअे हम सबको उनसे सीखना चाहिए उनकी लगनशील मेहनत से सीखें। सभी एक होकर नवयुवकों की इकाई बनाकर इस व्यापार मंडल में शामिल कराएं। सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक राजीव अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, मुख्य संरक्षक बालकृष्ण अग्रवाल, भैरों प्रसाद मिश्रा, आरती दीक्षित, संजीव गुप्ता, रामबाबू कुशवाहा, अशोक कंसल, गिरीश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुरेश मिश्रा, सुनील द्विवेदी, दिलीप केशरवानी, शिवपूजन गुप्ता, अर्पित जयसवाल, विक्की अग्रवाल, रामनारायण जायसवाल, निशि सोनी, गुलाब गुप्ता, ओमप्रकाश साहू, हर्षित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed