{"_id":"66ba51a629ea1198bc0b881a","slug":"provide-electricity-at-every-location-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108845-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हर स्थान पर संचालित कराएं विद्युत व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हर स्थान पर संचालित कराएं विद्युत व्यवस्था
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जो शहर के जर्जर विद्युत तार हैं, उनको बदलने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए तथा रामघाट क्षेत्र में जो लोड विद्युत का बढ़ाया जाना है उसके लिए शासन को पत्राचार करें।
सोमवार को बैठक में डीएम ने कहा कि बैंकों द्वारा ऋण वितरण में रुचि नहीं लिया जा रहा है यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने एमओयू क्रियांवयन की समीक्षा पर प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिए कि जिन उद्यमियों द्वारा वन विभाग से एनओसी के लिए आवेदन किया गया है उनको एनओसी जारी कराई जाए। व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की जो महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित हैं, उनको सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उद्यमियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं ताकि वह उद्योग स्थापित कर लोगों को रोजगार मुहैया करा सकें। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी ने कहा कि शहर के साठे रोड गंगा जी की सड़क पर गड्ढे अधिक हो गए हैं उनको ठीक कराया जाए।
डीएम ने कहा कि प्रयागराज से जो इन्वेस्टर्स की टीम जनपद में उद्योग स्थापित कराना चाहती है उसमें बैंकर्स और संबंधित विभाग उद्योग स्थापित कराने में सहयोग करें ताकि लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सके। उन्होंने उद्यमी मित्र को निर्देश दिए कि जिन उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए जो समस्याएं आए तो उससे अवगत कराया जाए ताकि संबंधित विभागों से निस्तारण कराया जा सके।
विज्ञापन
सीडीओ अमृतपाल कौर,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल, डीसी व्यापार कर अवनीश कुमार चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं व्यापार मंडल के गुलाब चंद्र गुप्ता, ऋषि आर्या, विवेक अग्रवाल, अरुण गुप्ता, राहुल गुप्ता सहित संबंधित व्यापारी, उद्यमी एवं उद्यमी मित्र सुधा सिंह मौजूद रहे।