फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   property worth lakhs ashes in two houses

दो घरों में लगी आग लाखों की संपत्ति राख

Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
property worth lakhs ashes in two houses
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बसहर गांव में अज्ञात कारण के चलते दो भाइयों के घर में आग लग गई। लाखों रुपये की गृहस्थी राख हो गई।
विज्ञापन

बसहर निवासी अकबर ने बताया कि सोमवार को पूरा परिवार घर में ही सो रहा था। देर रात लगभग तीन बजे अचानक घर के एक हिस्से में आग लगने से धुआं जब अंदर कमरे तक पहुंचा तो परिजनों की नींद खुल गई। सभी चिल्लाते हुए आग को बुझाने लगे और बाहर की ओर मदद के लिए भी भागे। आग का दायरा बढ़ता गया और पड़ोस में ही उनके भाई रहीम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सुबह लगभग पांच बजे ही फायर ब्रिगेड की दो टीमें पहुंच गईं और दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड प्रभारी अभिषेक यादव व सिपाही प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों घरों में कोई जनहानि नहीं हुई है परिजनों के अनुसार लगभग ढाई लाख की संपत्ति राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed