{"_id":"f4c0b7997b1c04a118ec86555386c0a8","slug":"promoting-girls-education-met-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका शिक्षा को मिले बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका शिक्षा को मिले बढ़ावा
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में बालिका शिक्षा से लेकर कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम शुरू हुआ। वनांगना की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विवाह पर रोक लगाने व घरेलू हिंसा से नुकसान का मंचन कर लोगों को जानकारी दी गई।
मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज सभागार में वनांगना के जागरूकता कार्यक्रम के पहले दिन दिल्ली की एकता ओझा व जया अय्यर ने कहा कि आज बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलना चाहिए। कन्या शिक्षित होने पर समाज का ही फायदा होगा। दुनिया भर में महिलाओं ने सफलता से मान बढ़ाया है। न्याय अहमद, अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा कि घरेलू हिंसा पर रोक लगनी चाहिए। महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं।
इसे जागरूकता से ही रोका जा सकता है। इप्शिता गौरी, पुष्पा व संतोष ने कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह को लेकर फैले अंधविश्वास को खत्म करना होगा। इसके बाद छात्राओं व ग्रामीण क्षेत्र से आई बालिकाओं ने विभिन्न रचनात्मक नाट्य का मंचन किया। वनांगना संस्था के पदाधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी सबको दी।