फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Promote public welfare schemes of the government

Chitrakoot News: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें प्रचार

Tue, 30 Sep 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 30 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Promote public welfare schemes of the government
चित्रकूट। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पीली कोठी सत्संग भवन में आयोजित गोष्ठी में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय संयोजक संगीता चौहान ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। जिससे पात्रता के अनुरूप सभी लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

इसके बाद सेवा पखवाड़ा अभियान में बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि सतीसा, जिला संयोजक डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र, भरतकूप मंडल अध्यक्ष प्रमोद पटेल, मंडल महामंत्री विनय कुमार उपाध्याय, मंडल मंत्री शारदा प्रसाद विश्वकर्मा, सेक्टर संयोजक धीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय व मंडल सदस्य मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed