{"_id":"5df10c348ebc3e88110a3c13","slug":"progress-of-sumangala-scheme-sluggish-dm-angry-chitrakutt-news-knp5315279121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमंगला योजना की प्रगति सुस्त, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमंगला योजना की प्रगति सुस्त, डीएम नाराज
विज्ञापन
चित्रकूट। रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, कन्या सुमंगल योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा पर कहा कि प्रगति ठीक नहीं है। निर्धारित प्रारूप पर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट भेजें। सीडीओ डा. महेंद्र कुमार ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से कहा कि योजनाओं पर रुचि लेकर कार्य नहीं किया जा रहा। इसलिए जनपद की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर कम है। इस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ से कहा कि इनके खिलाफ शासन को पत्र भेजकर कार्यवाही कराएं।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने महिला सम्मान कोष पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि जितने भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं उन प्रकरणों को देखे। किस तरह के लाभ दिए जाने हैं उसमें पीड़िता या उसके परिवार को क्या लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों पर निचले स्तर पर ठीक ढंग से कार्यवाही नहीं हो रही है। इसमें सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी करें। ताकि संवेदनशील होकर महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी मामलों पर कार्यवाही हो सके। सीएमओ से कहा कि जो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट लगाई जाती है वह सही रहे। इसका विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, सीएमओ डा. विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, प्रभारी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।