{"_id":"66f694ecd3f07c5b8f01843d","slug":"procession-taken-out-to-demand-bundelkhand-state-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109826-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए निकाला जुलूस
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए जिला मुख्यालय में बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा और बुंदेलखंड अधिकार मंच ने जुलूस निकाला। कई प्रमुख स्थानों पर जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोगों को राज्य की मांग का पर्चा बांटकर अलग राज्य के फायदे बताए।
गुरुवार को शहर के डाक बंगले के पास से बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जिला मुख्यालय की प्रमुख गलियों से होते हुए जुलूस कचहरी परिसर फिर सीतापुर कस्बा स्थित रामायण मेला परिसर पहुंचा। यहां बुंदेलखंड राज्य पर चर्चा की गई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी मोहन पंचाल ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए आजादी के समय से आंदोलन किया जा रहा है। इसके बाद भी राज्य नहीं बनाया है, जबकि उत्तराखंड सहित छत्तीसगढ़ राज्य बना दिया गया।
बुंदेलखंड क्षेत्र में रोजगार नहीं मिलने स युवक पलायन कर रहे हंै। यात्रा के संयोजक व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानु सहाय ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य में खनिज संपदा भरी पड़ी है। कई पर्यटन स्थान भी यहां है। बुंदेलखंड राज्य बनने से ही सभी समस्याओं का निदान हो सकता है। महिला प्रदेश अध्यक्ष रंजना खंगार, मोर्चा संरक्षक तनुज खंगार, रंजीत सिंह, लोकेंद्र सिंह, रमेश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह व भाकपा के अमित यादव सहित बुंदेलखंड अधिकार मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।