फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Priyanka's sweeping just an election stunt: Geeta Shakya

प्रियंका का झाडू लगाना सिर्फ चुनावी स्टंट

Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka's sweeping just an election stunt: Geeta Shakya
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य को पुष्प देकर स्वागत करते जिला पंचायत अध्यक्ष अ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दिखावटी झाडू़ लगाने पर सीएम योगी आदित्य नाथ ने सोच समझकर ही टिप्पणी की थी। कांग्रेस सिर्फ चुनावी स्टंट कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार संजीदगी से काम करती है। किसी भी घटना में दोषियों को सजा दिलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड की जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, चाहे वह मंत्री का बेटा हो या कोई अन्य।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों के सम्मेलन में चित्रकूट आईं प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कई सवालों का जवाब टाल दिए। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हत्या मामले में उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब बताया गया कि अभी तो फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ाया गया है तो बिना जवाब दिए आगे बढ़ गईं। इसके पूर्व भाजपा की कार्यसमिति से सांसद मेनका गांधी और सांसद वरुण गांधी को हटाने के सवाल पर कहा कि जरूरत के हिसाब से संगठन उन्हें कोई जिम्मेदारी देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी जाति वर्ग समुदाय से विद्वेष नहीं रखती है। सर्व समाज के लिए योजनाएं लागू कर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, बुंदेलखंड प्रांत की अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित व चित्रकूट जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed