{"_id":"576d83314f1c1bef58b495c8","slug":"prison-would-have-been-overloading-the-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग मिली तो चालक जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग मिली तो चालक जाएंगे जेल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बैठक करतीं डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जुलाई को सोमवती अमावस्या होने के कारण तीर्थक्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं का आना तय है। बारिश के मौसम में किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठककर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि बिजली के तारों के नीचे वाहन पार्किंग न हो और टेपाें में ओवर लोडिंग मिले तो चालक को जेल भेजा जाऐ। मेेला तीन जुलाई से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
बैठक के दौरान डीएम मोनिका रानी ने कहा कि आषाढ़ मास की सोमवती अमावस्या मेला में लगभग 12 लाख से 13 लाख श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है। मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिसे बखूबी निभाएं। टेपों चालकों के साथ बैठक कर किराया व पार्किंग निर्धारित कर लें। निर्धारित किराया से ज्यादा श्रृद्धालुओं से न लिया जाए और ओवर लोडिंग न हो।
विज्ञापन
यदि मानक से ज्यादा सवारियां मिली और कहीं दुर्घटना हुई, तो धारा 307 लगाकर चालक को बंद किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन जल संस्थान को निर्देश दिए कि परिक्रमा में जो टंकियां बनी हैं, उसमें पानी की व्यवस्था व खराब टोटियों को ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि बेड़ी पुलिया से रामघाट तक के टेढ़े-मेढ़े खंभे, ढीले तारों को ठीक कराएं। जहां पर बड़े वाहन की पार्किंग बनी है, वहां जाकर विशेष रूप से तार व खंभों को चेक कर लें कि बरसात के समय खंभों में कहीं करंट तो नहीं आ रहा है।
एआरटीओ व पुलिस विभाग यह सुनिश्चित कर ले कि विद्युत तारों के नीचे बड़े वाहन खड़े न हो। मेला के दौरान बिजली नहीं जानी चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर पालिका परिषद को निर्देश दिये कि पूर्व की भांति परिक्त्रस्मा, रामघाट, रेन बसेरा आदि स्थानों पर साफ-सफाई कराएं और चूना, गैमक्सीन भी डलवाएं।