फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prime Minister visit to Chitrakoot tomorrow, PM Modi will be in Dharmanagari for two hours 35 minutes

प्रधानमंत्री का चित्रकूट दौरा कल: दो घंटे 35 मिनट तक धर्मनगरी में रहेंगे PM मोदी, पढ़िए कार्यक्रम का पूरा अपडेट

Thu, 26 Oct 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 26 Oct 2023 12:24 AM IST
सार

Chitrakoot News: तीन बजकर 15 मिनट पर कार द्वारा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने तुलसीपीठ (कांच मंदिर) पहुंचेंगे। तीन बजकर 20 मिनट से लेकर चार बजे तक किताब का विमोचन कांच मंदिर का दर्शन और लगभग दस मिनट तक जगद्गुरु से विशेष वार्तालाप करेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister visit to Chitrakoot tomorrow, PM Modi will be in Dharmanagari for two hours 35 minutes
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 27 अक्तूबर को चित्रकूट दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर विशेष विमान से पहुंचेंगे। एक बजकर 45 मिनट पर रघुवीर मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद यहां चल रहे सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन

श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय में पुस्तकालय भी पहुंचेंगे। इसके बाद जानकीकुंड अस्पताल (मध्य प्रदेश) परिसर में स्थित अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद परिसर में ही स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर वह कार द्वारा विद्याधाम जानकीकुंड स्टेडियम में सभी को संबोधित करेंगे। तीन बजकर 15 मिनट पर कार द्वारा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने तुलसीपीठ (कांच मंदिर) पहुंचेंगे। तीन बजकर 20 मिनट से लेकर चार बजे तक किताब का विमोचन कांच मंदिर का दर्शन और लगभग दस मिनट तक जगद्गुरु से विशेष वार्तालाप करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर चित्रकूट के लिए दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होंगे
चार बजकर 5 मिनट पर प्रधानमंत्री तुलसीपीठ से हेलीपैड पहुंचेंगे। चार बजकर 15 मिनट पर वह खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर वह दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे। वहां से फिर चित्रकूट के लिए दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed