{"_id":"5e17963d8ebc3e87cc2f2160","slug":"prime-minister-modi-visit-on-19th-administration-prepares-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी का दौरा 19 को, प्रशासन तैयारी में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी का दौरा 19 को, प्रशासन तैयारी में जुटा
Fri, 10 Jan 2020 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : PMO INDIA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 जनवरी के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डीएम शेषमणि पांडेय और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भरतकूप के गोंडा गांव पहुंचे। इस दौरान डीएम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की प्रस्तावित भूमि पर अतिक्रमण या किसी भी तरह के विवाद होने की जानकारी मांगी।
विज्ञापन
डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश भी दिए कि यदि कहीं पर कोई समस्या हो तो इसका निराकरण जल्द कराएं। हालांकि यह भी दावा किया गया कि अभी तक कोई भी विवाद सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए चार गांव टिटिहरा, धौरही, गोंडा और करारी की कुछ भूमि का अधिग्रहण अपरिहार्य कारणों से लटका है। इसके लिए अधिकारियों ने संबंधित किसानों और ग्रामीणों से बातचीत की है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पीएम का संभावित कार्यक्रम 19 जनवरी को माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री धर्मनगरी के गोड़ा गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की भूमि पूजन करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। इसको लेकर गोंडा गांव की ढाई एकड़ भूमि के समतलीकरण का काम भी शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए जिले में प्रस्तावित 127.4967 हेक्टेयर भूमि में 98.94 प्रतिशत का अधिग्रहण किया जा चुका है। इसके पहले बुधवार को चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने भी डीआईजी दीपक कुमार, डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल के साथ गोंडा गांव का भ्रमण कर पूरी जानकारी ली थी।