फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Preparations begin for Hindu Ekta Mahakumbh

हिंदू एकता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Sun, 14 Nov 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Hindu Ekta Mahakumbh
हिंदू एकता महाकुंभ कार्यक्रम के लिए स्थल का निरीक्षण करते डीएम एसपी के साथ जगदगुरुरामभद्राचार् - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। धर्मनगरी में पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की अध्यक्षता में आगामी 15 दिसंबर को हिंदू एकता महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें देश भर के कई नामी साधु संतों के अलावा आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। रविवार को चित्रकूट में आचार्य रामचंद्र दास के साथ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने बेड़ी पुलिया के समीप स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सुरक्षा, चिकित्सा, पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था की तैयारियों की रूपरेखा देखी। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल ने बताया कि आरएसएस प्रमुख डा. मोहन भागवत भी इसमें शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि हिंदू समाज को आत्ममंथन की आवश्यकता पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थलीय निरीक्षण में डा.अनिल त्रिपाठी, ई. मुकेश चंद्र मिश्रा, विनोद पांडेय, नत्थू लाल मास्टर, राजा कुशवाहा, राजा निषाद, राम स्नेही कुशवाहा, आशाराम कुशवाहा, राम गोपाल, अनिल कुमार, अंबिका प्रसाद, शिवा कुशवाहा, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed