{"_id":"60e0a24b8ebc3ebb4e4ec2c4","slug":"preparation-to-win-up-through-contemplation-and-brainstorming-from-sangh-chitrakoot-news-knp6380877130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम की तपो स्थली में संघ की बैठक को लेकर तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम की तपो स्थली में संघ की बैठक को लेकर तैयारियां शुरू
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। यूपी चुनाव की तैयारियों पर संघ मंथन करेगा। नौ जुलाई को बैठक में भाजपा व संघ के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। संघ के चिंतन और मंथन से निकली योजनाओं के सहारे भाजपा चुनावी बिगुल फूंकेगी। इस बैठक के स्थान सहित मंच बनाने व पदाधिकारियों के रुकने की व्यवस्था की जाने लगी है। इस कार्य के लिए संघ के कार्यकर्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी जुट गये हैं।
भगवान श्रीराम की तपोस्थली में नौ जुलाई से शुरू होने वाली संघ व क्षेत्र प्रचारकों की चार दिवसीय बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं।। जिले से सटे आरोग्यधाम व उद्यमिता विद्यापीठ में मंच को लेकर मंथन चल रहा हैा। पदाधिकारी होटल लॉज के अलावा आरोग्यधाम व जानकीकुंड के होटल में ठहरायें जाएंगे। कोरोना काल को नियमों के आधार पर व्यवस्था कैसे होगी। इस पर भी विचार किया जा रहा है। बैठक में प्रशासनिक अधिक ारियों से सहयोग को लेकर भाजपाई मौन हैं। अधिकारी भी गुपचुप तैयारी में लगे हैं। रविवार को चित्रकूट दौरे पर आने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व यूपी के कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह का भी कार्यक्रम आरोग्यधाम में होने की घोषणा की गई है। माना जा रहा है कि दोनों मंत्री आरएसएस की चार दिवसीय बैठक की तैयारियों का जायजा लेंगे।
संघ के दिग्गज होंगे शामिल
चित्रकूट। इस चार दिवसीय बैठक में अबतक मिली जानकारी के अनुसार सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डा. मनमोहन वैद्य, कृष्ण गोपाल, सी आर मुकुंद, अरुण कुमार, राम दत्त चक्रधर, शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, सह शारीरिक प्रमुख जगदीश प्रसाद, बौद्धिक प्रमुख स्वांथ रंजन, सह बौद्धिक प्रमुख सुनील भाई मेहता, सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर, सह सेवा प्रमुख राजकुमार मथाले, संपर्क प्रमुख रामलाल, सह संपर्क प्रमुख रमेश पप्पा, सुनील देशपांडे, प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर, आलोक कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भैया जी जोशी, सुरेश सोनी आदि अलग अलग सत्रों में शामिल होंगे। बाकी सभी लोग ऑनलाइन बैठक में प्रतिभाग करेंगे।