फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Preparation of door to door delivery of pure drinking water

घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी

Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparation of door to door delivery of pure drinking water
Preparation of door to door delivery of pure drinking water - फोटो : CHITRAKOOT
सरैंया (चित्रकूट)। जल जीवन मिशन कार्यक्त्रस्म के अंतर्गत हर घर नल से जल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तीरमऊ व रजौली में प्रधान व सचिव की मौजूदगी में खुली बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल व घर घर पेयजल योजना के बारे में विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन

रजौली में ग्राम प्रधान विजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण को स्वच्छ पेयजल पाने का अधिकार है। इसके लिए संचालित योजना का गांव में मिलजुल कर क्रियान्वयन कराना होगा। सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान तीर मऊ ने कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता की। पाइप पेयजल योजना के लिए खुली बैठक में विस्तार से संस्था प्रतिनिधि इंद्र भूषण राय ने लोगों को जानकारी दी गई। इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। योजना को लागू करने का प्रस्ताव पारित हुआ। ग्राम सभा द्वारा योजना के लिए जमीन उपलब्ध कराना तथा पेयजल एवं स्वच्छता समिति का विधिवत विस्तार किए जाने के पश्चात समिति का खाता राष्ट्रीय कृत बैंक में खोले जाने पर लोगों की सहमति हुई। संस्था की पदाधिकारी आकृति शुक्ला ने बताया कि शुद्ध पेयजल के लिए हर घर को जल उपलब्ध कराया जाना है लोगों ने इस परियोजना के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed