फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Preparation of Corona Vaccine Storage at 11 locations in the district

चित्रकूट: जिले में 11 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन भंडारण की तैयारी

Wed, 16 Dec 2020 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Preparation of Corona Vaccine Storage at 11 locations in the district
चित्रकूट। कोरोना वैक्सीन के आने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग टीका भंडारण की तैयारी में जुट गया है। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है, इसे देखते हुए सूचीबद्ध कर्मियों का नाम व मोबाइल नंबर कोविड पोर्टल पर अपलोड किए जाने लगे हैं। जिले में 11 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन का भंडारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश (पहाड़ी) ने बताया कि जिन स्थानों पर वैक्सीन का भंडारण होना है, वहां रंगाई, पुताई, साफ -सफाई और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला वैक्सीन स्टोर के पास में शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र कर्वी में एक हाल है, जहां पर कोरोना वैक्सीन का भंडारण होगा।
विज्ञापन

जिला कोल्ड चेन प्वाइंट शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र कर्वी में ही एक सूखे कमरे में सीरिंज का भंडारण होगा। सभी स्थानों पर डीप फ्रीजर और आईएलआर की व्यवस्था की जाएगी। यूएनडीपी के वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर कुसुम श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड का टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 4094 कर्मियों को सूचीबद्ध किया गया है। जिसमें से 2500 कर्मियों का नाम व मोबाइल नंबर फीड किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि टीका आने के बाद कोविड पोर्टल से सभी लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भेजा जाएगा कि उन्हें कब और कहां टीका लगवाने के लिए जाना है। बताया कि 34 सरकारी अस्पतालों के 3989 व 19 निजी अस्पतालों के 105 लाभार्थियों का आंकड़ा प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed